कन्नौज-उत्तरप्रदेश

सभासदों ने तालाबंदी कर किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सभासदों ने तालाबंदी कर किया विरोध प्रदर्शन

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

तिर्वा,कन्नौज। नगर पंचायत के कार्यालय में चेयरमैन और ईओ पूरे सप्ताह उपस्थिति ना होने से नगर की समस्याओं का समाधान प्रभावित रहता है जिसके चलते जनपद कन्नौज की तहसील तिर्वा में नगर पंचायत के सभासदों ने मोर्चा खोलते हुए कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया ।
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के तहसील तिर्वा में नगर पंचायत के सभासदों ने मोर्चा खोलते हुए कार्यालय में ईओ की अनुपस्थिति में तालाबंदी कर विरोध किया उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कार्यालय में चेयरमैन और ईओ सप्ताह में 2 दिन मिलते हैं जिससे कार्यालय पर नगर की समस्याओं का समाधान होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर सभासदों द्वारा तालाबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर लापरवाही का भी आरोप लगाया वही नगर पंचायत कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर भी सुनवाई न करने का व लापरवाही के गंभीर आरोप लगाये। नगर में जलभराव व नालियों मैं गंदा पानी कीचड़ से नगर में संचारी रोग फैलने का खतरा बराबर बना हुआ है जिसकी कई बार शिकायतें की गई सभासदों ने अंत में परेशान होकर कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button