उत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ-उत्तरप्रदेशसरकारी योजनाएं

बिना हेलमेट कार्यालय आने वाले माने जाएंगे अनुपस्थित-मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिना हेलमेट कार्यालय आने वाले माने जाएंगे अनुपस्थित

लखनऊ : प्रदेश सरकार 17 से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार ने अब सख्त रवैया भी अपनाया है। सरकारी कार्यालयों में दूसरी बार बिना हेलमेट आने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित किए जाने का निर्णय लिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 5.5 व मृत्यु में 4.2 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाने का निर्णय किया है। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित कर जिला स्तरीय रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार कराकर पखवाड़े के अंत तक परिवहन आयुक्त को प्रेषित किया जाएगा।

पखवाड़े के तहत परिवहन, गृह, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा व शिक्षा विभाग की मदद से लोगों को जागरूक किया जाएगा। पखवाड़े को लेकर आयोजित किए जाने वाले उद्घाटन समारोह में सांसद विधायक व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोहों में बस, ट्रक, आटो यूनियन, एनजीओ के पदाधिकारियों को जागरूक किया

  • 17 से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी सरकार
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्ती की जाएगी

जाएगा। स्कूलों में भी प्रार्थना के उपरांत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों के पालन की शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दूसरी बार बिना हेलमेट के कार्यालय आने वालों को अनुपस्थित माना जाएगा। पहली बार उन्हें सार्वजनिक तौर पर चेतावनी दी जाएगी। सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से सभी जिलों में चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग व फर्स्ट रेस्पांडर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। परिवहन विभाग के सहयोग से स्कूली वाहनों के चालकों की आंखों व स्वास्थ्य का भी परीक्षण होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button