कन्नौज-उत्तरप्रदेश

लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात कर्मचारी पर जांच कराने आए मरीजों के साथ बदसलूकी करने के आरोप!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज जिला अस्पताल में सीओ सिटी कंपनी के लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात कर्मचारी पर जांच कराने आए मरीजों द्वारा आए दिन बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं उसी क्रम में आज भी बदसलूकी करते हुए जांच ना करने की बात सामने आई जिससे दूरदराज से आए मरीज बिना जांच कराए ही मायूस होकर वापस लौटते दिखाई दिए जहां एक तरफ सरकार जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए खर्च करती है जिससे आम इंसान को सुविधा मिल सके जांच हो या कोई बड़ी बीमारी लेकिन यहां तो जांच तो जांच रही जांच कराने आए मरीजों के साथ कर्मचारी बदसलूकी करता है

जांच कराने के लिए मरीज लैब में केवल मात्र 2 मिनट देरी से पहुंचा उसने बताया कि डॉक्टर द्वारा लिखा पढ़ी करने में देरी हो गई है आप जांच कर लीजिए इसी बात को लेकर एलटी के पद पर तैनात कर्मचारी ने मरीज के साथ बदसलूकी की जब मरीज ने सीएमएस शक्ति बसु से बात कराने की बात कही तो उसने कहा कि ऐसे बहुत से सीएमएस हैं

वहीं सूत्रों की माने तो यह कर्मचारी धन उगाही का अड्डा जांच केंद्र को बनाए हुए हैं जो पैसे देता है उसकी जांच समय हो या ना हो तुरंत कर दी जाती है लेकिन जो बेचारा गरीब बाहर से आता है उसके यहां कोई जांच नहीं होती है जब इस बात को लेकर मीडिया ने सीएमएस से बात करने की कोशिश की तो सीएमएस शक्ति बसु मीटिंग में व्यस्त थे उनसे कोई संपर्क ना हो सका जिला अस्पताल का कोई नया मामला नहीं है। वहां पर धन उगाही भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर है यहां का जांच करने पर मरीज को पैसे देने पड़ते हैं जबकि सरकार द्वारा जांच फ्री की गई है अमीर लोगों की जांच कर दी जाती हैं गरीब लोग मायूस होकर भगा दिए जाते हैं और मरीजों के साथ बदसलूकी भी चरम पर है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button