फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर अंधविश्वास पर किया गया वार!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर अंधविश्वास पर किया गया वार

सिरसागंज/फिरोजाबाद
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर सप्त दिवसीय निःशुल्क विज्ञान कैम्प के षष्ठम दिवस पर मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर अंधविश्वास पर वार किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस सप्त दिवसीय विज्ञान कैम्प के षष्ठम दिवस पर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए उन्हें विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को सिखाया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी में विज्ञान को करके सीखने की प्रवत्ति में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि षष्ठम दिवस पर विद्यार्थियों को ग्रामीण अंचल में ढोंगी व्यक्ति भोले ग्रामीणों को अपनी बातों में उलझाकर अपनी मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित करके भ्रमित करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ढोंगी व्यक्ति पहले एक पात्र में पोटैशियम परमैंगनेट को बारीक पीसकर लगा देते हैं, उसके उपरान्त उस पर पतली लकड़ी रखकर ऊपर से गिलसरीन को डाल देते हैं। जिनकी क्रिया के फलस्वरूप अग्नि प्रज्वलित हो जाती है। अग्नि को दिखाकर विद्यार्थियों को अंधविश्वास को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कु अवन्तिका शर्मा, भूमि गुप्ता, उर्वशी, स्नेहा बघेल, संयुक्ता, निवेदिका, स्नेहा बघेल, तनवी जादौन, दीक्षा, शिवानी यादव,संस्कृति जैन, ब्रजमोहन, कृष्णा, रोहित राजपूत, रितिक बघेल, विकल्प शर्मा, प्रियांशु,आशीष कुमार, अनुराग, रोहन, लोकेश, शिवम कुमार, मोहन, आयुष, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button