लाइन में दौड़े करंट से जलकर नीचे गिरा लाइनमैन हुई दर्दनाक मौत!

विद्युत लाइन सही करते समय लाइन में दौड़े करंट से जलकर नीचे गिरा लाइनमैन हुई दर्दनाक मौत मचा हड़कंप, मौके पर शव देखने तक नहीं पहुंचा कोई विद्युत अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश
जनपद मैनपुरी से आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए रिपोर्टर अमन कुमार
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में समय हड़कंप मचकर कोहराम गया जिस समय हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर विधुत लाइन सही कर रहे संविदा कर्मी का शव पोल पर करंट लगने से धू-धू कर जलने लगा। पुल के नीचे खड़े दूसरे लाइनमैन और सहयोगी ने जैसे ही मौत का खौफनाक मंजर देखा तो उनके हाथ पैर फूल गए।जब तक वह कुछ कर पाते तब तक शव जल कर नीचे गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जानकारी पर पहुंचे परिजन तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तो ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को उठाने नहीं दिया सभी ग्रामीण विद्युत अधिकारियों के मौके पर आने की बात पर अड़े रहे।
करंट लगने से पोल पर ही जलने लगा लाइनमैन
मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव खूजा से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार गढिया विद्युत केंद्र पर तैनात विद्युत संविदा कर्मी लाइनमैन अजय उर्फ करू अपने साथी लाइनमैन भूरे पुत्र श्याम सिंह के साथ गाँव खूजा मे मनोज यादव की समर के बिधुत तार सही करने के लिए गए थे।तभी लाइन को सही करने के लिए अजय उर्फ करू बिधुत पोल पर लाइन सही करने के लिए चढ़ गया और भूरे उसको नीचे से तार पकड़ाने लगा उसी दौरान हाईटेंशन की लाइन में करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन अजय उर्फ करू पोल पर ही जलने लगा करू को जलता देख नीचे खड़े दूसरे लाइनमैन और उसके सहयोगी कि होश उड़ गए इससे पहले वह कुछ समझ पाते तब तक अजय उर्फ करू का शरीर विद्युत करंट के जलने से पोल से नीचे आ गिरा।
लाइनमैनो ने पावर हाउस से लिया था लाइन का शटडाउन
बताया जा रहा है कि लाइन सही करने के लिए दोनों विद्युत संविदा कर्मियों ने लाइन का शॉट डाउन लिया था फिर भी विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही से विद्युत लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया। जानकारी होते ही मौके पर काफी ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने के बाद भी विद्युत विभाग का कर्मचारी अपने संविदा कर्मी को देखने के लिए नहीं पहुंचा जिसको लेकर ग्रामीणों और परिजनों में काफी आक्रोश दिखाई दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने घटना स्थल नहीं उठाने दिया मृतक का शव
सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों और परिजनों ने म्रतक का शव उठाने नही दिया परिजन और ग्रामीण विद्युत विभाग के बड़े अधिकारियों के मौके पर आने की बात को लेकर आए थे उनका कहना था जब तक कि कोई विद्युत विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आएगा तब तक मृतक का शव उठाने नहीं दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन और ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे जिसके चलते उन्होंने इटावा बेवर मार्ग जाम लगा दिया।


















