भरत मिलाप कार्यक्रम के बाद जुलूस रामलीला बाग के लिए किया प्रस्थान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना से विकास अग्रवाल
नगीना । भरत मिलाप का जुलूस देर शाम बड़े ही धूमधाम के साथ दो दिशाओं से बैंड बाजों के साथ निकला और मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर आकर दोनों का मिलाप हुआ। उसके पश्चात दोनों जुलूस एक साथ बिश्नोई सराय होते हुए रामलीला बाग की ओर प्रस्थान कर गए। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों जुलूसों में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विजयदशमी के पश्चात अगले दिन गुरुवार को देर शाम भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान राम दरबार के रूप में एक बग्गी पर विराजमान होकर बैंड बाजे के साथ मंडी मोल गंज स्थित मंदिर लोकेश्वर नाथ से आरती पूजा के बाद जुलूस के रुप में प्रारंभ हुआ जिस की आरती पूजा मंडी मौलगंज के गणमान्य चौधरी राजपाल सिंह, नवीन कुमार, योगराज मल्होत्रा व राजीव अग्रवाल, उत्तपल राजपूत आदि मंडी मोल गंज रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने की तथा सौप मिश्री द्वारा सभी का स्वागत किया गया। उधर दूसरी ओर से भरत, शत्रुघ्न, गुरु विश्वामित्र, सुमित्रा, कौशल्या और केकई तीनों माताओ सहित बग्गियों पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ जुलूस के रुप में मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर से पूजा आरती के बाद चले। दोनों जुलूस का बड़े मंदिर मुक्तेश्वर नाथ पर पहुंचकर दोनों का मिलाप हुआ जहाँ भरत मिलाप की रस्म पूरी करने पश्चात मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने सबका तिलक करते हुए आरती पूजन किया। भरत मिलाप कार्यक्रम में सलिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौरभ मित्तल, लवि मित्तल, संजीव अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, गर्वित कुमार, अजित अग्रवाल सहित नगर के दर्जनों गण मान्य लोग मौजूद रहे। उसके पश्चात दोनों जलुस एक साथ अपने गंतव्य रामलीला बाग की ओर सर्राफा बाजार और बिश्नोई सराय से होते हुए प्रस्थान कर गए । सुरक्षा की दृष्टि से दोनों जुलूसों में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा, क्राइम प्रभारी किरनपाल, एसआई कुलदीप राणा, राजकुमार नैन, नरेंद्र अग्निहोत्री, वेदप्रकाश शर्मा सहित भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

















