मां भगवती की निकाली भव्य शोभायात्रा

धामपुर। मुख्य अतिथि माननीय विधायक अशोक राणा ने फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। धामपुर शहर मां भगवती की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई जिसमें सुंदर-सुंदर झांकियां लोगों का मन मोह रही थी वही बैंड और ढोलक की थाप पर लोग नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। धामपुर वासियों ने झांकियां के ऊपर फूल बरसाए झांकी धीरे धीरे श्री गौरी शंकर मंदिर की ओर बढ़ रही थी। मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई वही धामपुर पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग झांकी में देखने को मिला सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया। वही श्री गौरी शंकर कमेटी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। योगेश रस्तोगी, धामपुर चेयरमैन राजू गुप्ता, रवि चौधरी, राघव गोयल, डॉक्टर एमपी सिंह, योगेश रस्तोगी समाजवादी पार्टी संभावित प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष पद, योगेश रस्तोगी बाबू भैया, वीरेंद्र रस्तोगी, विशाल, अमित शर्मा, आसिफ, नासिर अंसारी अकील राजा अन्य लोग शामिल है।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा की रिपोर्ट
















