Uncategorized

महृषि बाल्मीकि जयंती मनाए जाने के लिए कई कमेटियां गठित की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना। समाज की बैठक में महृषि बाल्मीकि जयंती मनाए जाने के लिए कई कमेटियां गठित की जो शोभायात्रा का भी संचालन करेगी।
बुधवार के पूर्वाह्न रिटायर्ड लिपिक पालिका लाल बहादुर बाल्मीकि के निवास पर बाल्मीकि समाज वे वाल्मीकि जयंती कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को वर्ग की गुड़गांव और विचार गोष्ठी एवं 10 अक्टूबर को बाल्मीकि की शोभायात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कई ग्रुप कमेटियों का गठन किया गया। विचार गोष्ठी और प्रसाद वितरण के लिए सुरेश चंद, सुंदर सिंह, सुनील गोदियाल, धीरज कुमार और रूपेश कुमार, झांकियों की तैयारी के लिए मेहर सिंह, जलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि को नियुक्त किया गया । जबकि अखाड़ा शांतिपर्वक संचालन के लिए महेश, दारा सिंह व अखाड़ा उस्ताद मुकेश बाल्मीकि को चुना गया। इसके अलावा कमेटी के सभी सदस्य शोभा यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए साथ साथ रहेंगे बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अखाड़े में एक ही जगह मुंगरी प्रतियोगिता को कराया जाएगा। बैठक में समाज के नौजवानों से बाल्मीकि जयंती शांतिपूर्वक निकलवाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।
मैमल सिंह बाल्मीकि की अध्यक्षता में एवं मनोज बाल्मीकि के संचालन में हुई बैठक में सुरेश मच्छर, सुंदर लाल, मास्टर रणवीर सिंह बाल्मीकि, अनूप बाल्मीकि, नौगत राम बाल्मीकि, लाल बहादुर बाल्मीकि, सुंदर फौजी, मेहर सिंह, जलेश कुमार, धीरज कुमार, सुनील कुमार, महेश उर्फ दारा, मुकेश वाल्मीकि समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button