Uncategorized

क्लीन इंडिया अभियान में जन सहभागिता जरुरी: डॉ. राजेश भल्ला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बागवानी महाविद्यालय में चलाया गया क्लीन इंडिया 2.0 अभियान

करनाल। क्लीन इंडिया अभियान के तहत कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के प्रागंण में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

एमएचयू कुलपति प्रो. समर सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी थी। उन्होंने कहा कि सभी को यह प्रण करना चाहिए कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए एक सकारात्मक मानसिकता विकसित कर गांव और गलियों को स्वच्छ बनाने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम करें , कोई ऐसा काम न करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो। बागवानी महाविद्यालय डीन डॉ. राजेश भल्ला ने कहा कि क्लीन इंडिया अभियान के तहत पूरे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उदेश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करें ओर प्लास्टिक प्रयोग न करने का संकल्प लें। क्योंकि प्लास्टिक ही पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। महाविद्यालय डीन ने कहा कि क्लीन इंडिया अभियान में जन सहभागिता जरुरी है। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार,डॉ. राजकुमार, डॉ. राजिंद्र, डॉ. युवराज, भूपिंद्र, मोनिया, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button