Uncategorized

नाबालिक को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नाबालिग युवती को सकुशल किया बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नाबालिक को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले शातिर वांछित अभियुक्त को चमोली पुलिस ने बरेली उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, नाबालिग युवती को सकुशल किया बरामद

चमोली। दिनांक 12/04/2022 को वादिनी सुमित्रा देवी (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम नंदप्रयाग बगड़ चमोली द्वारा अपनी नाबालिग भांजी के दिनांक 10/04/2022 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने संबंधी प्रार्थना पत्र कोतवाली चमोली में दिया गया। प्रार्थना पत्र का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा तत्काल कोतवाली चमोली पर मुकदमा पंजीकृत कर युवती की तलाश हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। के आदेश के अनुपालन में कोतवाली चमोली में मुकदमा अपराध संख्या 22/22 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना पूर्व विवेचक उपनिरीक्षक जगमोहन पडियार के सुपुर्द की गई। क्षेत्राधिकारी चमोली एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली द्वारा चौकी प्रभारी नंदप्रयाग के नेतृत्व में युवती की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त शिवकुमार के संबंध में कई बार उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई जो कि लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, और अज्ञात स्थान पर अपनी मौजूदगी छुपाए बैठा था ।अभियुक्त की धरपकड़ हेतु सर्विलांस की सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर संज्ञान में आया कि अभियुक्त वर्तमान में कैंट बरेली में अपहृता के साथ छिप कर रह रहा है, जिस पर कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा सादे/वर्दी में अलग-अलग टीमें गठित कर मुखबिर और सर्वलांस की मदद लेते हुए अभियुक्त शिवकुमार को दिनांक 01/10/2022 को कैंट बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया व अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विवेचक द्वारा मुकदमे में धारा 376 (2) फर्स्ट आईपीसी की वृद्धि की गई तथा धारा 376( दो)फर्स्ट 363/366 आईपीसी व 3/4 पोक्सो_अधिनियम में संबंधित माननीय न्यायालय में अभियुक्त को पेश कर अभियुक्त का न्यायिक रिमांड लिया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त शिव कुमार पुत्र श्री बिहारी लाल निवासी ग्राम गोटिया रुद्रपुर थाना अलीगंज जिला बरेली हाल निवासी कैंट बरेली उत्तर प्रदेश उम्र- 30 वर्ष

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पूनम खत्री कांस्टेबल महेश त्यागी कांस्टेबल संजय।


जनपद चमोली आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button