Uncategorized

खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बागेश्वर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन बागेश्वर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में ब्लॉक के 17 सीआरसी के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। जिसमें प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर की टीम बालक और बालिका वर्ग की विजेता रही। वहीं प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में राआप्रावि बागेश्वर ने बालक और राप्रावि सिमस्यारी ने बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में बागेश्वर ने बालक, सिमस्यारी ने बालिका, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बागेश्वर और ब्लूमिंग बर्ड रवाईखाल की टीम ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में राजूहा जेठाई ने बालक वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में राआजूहा भतरौला ने बालक और राजूहा सरना ने बालिका, 400 मीटर दौड़ में भतरौला ने बालक और करुली ने बालिका, 600 मीटर दौड़ में भतरौला ने बालक और राजूहा पंद्रहपाली ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।


बागेश्वर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button