फतेहपुर पुलिस का सराहनीय कार्यअवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड

फतेहपुर । पुलिस का सराहनीय कार्य अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड ,312/315 बोर के 16 देशी तमंचा , 01 देशी बंदूक , 03 अद्धी व 04 देशी तमंचा अर्द्धनिर्मित व भारी मात्रा असलहा बनाने के उपकरण बरामद एवं 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सर्विलांश प्रभारी राजेश कुमार एवं उनकी टीम की सूचना पर थाना सु०घोष एवं खागा की फोर्स एवं मय सर्विलांश टीम जनपद फतेहपुर के ग्राम मोहम्मदपुर गौती थाना सुल्तानपुर घोष में अभियुक्त लालमन विश्वकर्मा जो लोहे के उपकरण बनाने का कारोबार करता है उसकी आढ़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाने की सूचना पर अभियुक्त लालमन के घर छापा मारा गया जहाँ से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित तमंचे, बन्दूक, इन्हें बनाने के उपकरण, भट्टी आदि बरामद हुई। अभियुक्त लालमन विश्वकर्मा अवैध हथियार बनाने का कारीगर है तथा दूसरा अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ रघुराई तमंचा बनाने में तथा इसको क्षेत्र में सप्लाई करने में मुख्य भूमिका निभाता है। इनके द्वारा दी गई सूचना पर थाना खागा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इन अभियुक्तगण द्वारा बनाये गए तमंचों के खरीदार मोती लाल, रूपचन्द्र व आनन्द कुमार को गिरफ्तार कर उनके भी कब्जे से असलहे बरामद किए गए। अभियुक्तगण के मोबाइल डिटेल से और जानकारी प्राप्त कर इनके नेटवर्क के बारे में जुड़े और लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
थाना सु0 घोष से गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1- ओमप्रकाश सिंह उर्फ रघुराई पुत्री स्व0 बाबू सिंह नि0 गढी अधिकांश थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र 55 वर्ष।
2- लालमन विश्वकर्मा पुत्र अम्बर लाल विश्वकर्मा नि० मोहम्मदपुर गौती थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर उम्र 54 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1-16 देशी तमंचा 312/315 बोर
2-03 देशी अद्धी
3-01 देशी बंदूक
4- 04 अर्धनिर्मित तमंचा व भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद।
थाना खागा से गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
- रूपचन्द्र उर्फ बाबा पुत्र लाल निवासी ग्राम नईबाजार कस्बा व थाना खागा जिला फतेहपुर ।
- आनन्द कुमार पुत्र शीलत प्रसाद निवासी चरका थाना मरका जिला वांदा हाल पता रूपचन्द्र उर्फ बाबा का घर
- मोती लाल पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम नईबाजार कस्बा व थाना खागा जिला फतेहपुर। पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-146/2022 धारा 3/5 / 25 आयुद्ध अधिनियम, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर
- मु0अ0सं0-441/22 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम, थाना खागा, जनपद फतेहपुर।
- मु0अ0सं0-442/22 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम, थाना खागा, जनपद फतेहपुर। 4. मु0अ0सं0-443/22 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम, थाना खागा,
जनपद फतेहपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
















