मारपीट करने व रंगदारी मांगने के आरोप मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
नगीना । पुलिस ने एक व्यक्ति को मारपीट करने व रंगदारी मांगने के आरोप मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे नगीना थाने में दर्ज हैं।

स्थानीय मोहल्ला लोहारी सराय बाल्मीकि बस्ती निवासी रोहित कुमार पुत्र स्व कैलाश चंद ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में कहां है कि मोहल्ले का ही अरविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय अमिचंद जो सट्टेबाजी, नशीला पदार्थ व अवैध हत्यार एवं रंगदारी मांगने का काम करता है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अरविंद कुमार उसको बार-बर धमकी देता रहा की तेरा समाज में बहुत सम्मान है ना तेरा नाम नशीले पदार्थों में रखवा दूंगा वरना मुझे पैसे दे कई बार मुझसे 1–1 हजार ले चुका है। तहरीर में कहां कि 28 सितंबर को समय करें 12:00 बजे दोपहर मैं व मेरे पड़ोसी नीरज घर पर बैठे हुए थे तभी अचानक अरविंद घर में घुस आया और धमकी देने लगा कि आज तेरे घर में नशीली चीजें रखकर आज पकड़वा दूंगा वरना मुझे 10 हजार रुपए दे रोहित ने पैसे देने से मना किया और अरविंद को घर से बाहर जाने को कहा जो अरविंद उस पर बबूला हो गया और गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। शोर-शराबा सुनकर उसके पास बैठे नीरज व धीरज ने उसको छुड़ाया और बीच बचाव कराया अरविंद उसको जान से मार डालता। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरविंद अरुण के विरुद्ध धारा 452, 384, 506, 504, 323, आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर बुधवार की शाम को ही चालान कर जेल भेज दिया। उधर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरविंद पर नगीना थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं तथा पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी।
















