कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन से टूटी बाउंड्री का नव निर्माण कराए जाने की मांग की

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल
नगीना । पालिका द्वारा एक वर्ष पूर्व बिजली घर के पीछे छत्रिय नगर में घटिया सामग्री से बनाई गई सड़क की बाउंड्री ध्वस्त हुई कॉलोनी वासियों ने पालिका प्रशासन से बाउंड्री का नव निर्माण कराए जाने की मांग की है।

कॉलोनी वासियों ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि बिजली घर के पीछे क्षत्रिय नगर की इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 1 सितंबर 2021 को कराया गया था। सड़क की रोकथाम के लिए 3 – 4 फुट ऊंची बाउंड्री का भी निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान सड़क की बाउंड्री की नीव नहीं खोदी गई जो सपोर्ट बनकर रहती ठेकेदार व पालिका के जेई द्वारा लाखों रुपए गोलमाल करने की नियत से बाउंड्री निर्माण की केवल खानापूर्ति करते हुए बाउंड्री की नीव खुदवाये बिना ही बाउंड्री का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया वह भी घटिय सामग्री से। कॉलोनी वासियों ने बताया कि दीवार के धराशाई हो जाने से सड़क भी टूट सकती है इसलिए धराशाई बाउंड्री का शीघ्र ही निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि इंटरलॉकीक सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।
















