समस्त कृषक उत्पादक संगठनों के चेयरमैन, सी.ई.ओ. व सचिव का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण का आयोजन किया

आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो विकास अग्रवाल
बिजनौर। जनपद में गठित समस्त कृषक उत्पादक संगठनों के चेयरमैन, सी. इ. ओ. एवं सचिव का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें इस प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक डॉ जेपी शर्मा महाप्रबंधक शील बायोटेक द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों के लिए आवश्यक व्यवसाय योजना बनाने एवं इक्विटी शेयर तथा कृषक उत्पादक संगठन में कृषक की हिस्सेदारी व सरकार द्वारा देय सुविधाएं एवं अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म कृषि उन्नयन योजना, पाली हाउस, सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मैं सत्यओम ऑर्गेनिक फॉर्म के डायरेक्टर लक्ष्य त्यागी द्वारा पैकेजिंग, पैकेजिंग मैटेरियल, लेबलिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन के संबंध में कृषकों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया। देवरा सॉयल टेस्टिंग लैब के संचालक अक्षत देवरा द्वारा मृदा स्वास्थ्य के गिरते स्तर एवं इसके सुधार के संबंध में मृदा परीक्षण की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र नगीना डॉ. शकुंतला गुप्ता द्वारा मशरूम उत्पादन एवं कृषक उत्पादक संगठन हेतु आवश्यक कार्य एवं समसामयिक जानकारी उपलब्ध कराई गई। वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक द्वारा गन्ने की नवीन प्रजातियां एवं सहफसली खेती के साथ-साथ गन्ने की पंचामृत खेती की बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला परियोजना समन्वयक (डास्प) डॉ. कर्मवीर सिंह यादव जैविक खेती का महत्व एवं समय की मांग विषय पर चर्चा की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र के द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों का आवाहन किया गया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है उसका उपयोग हमें अपने कसक उत्पादक संगठनों के विधिवत संचालन एवं कृषकों के हित में करना है तथा निर्धारित मानक के अनुसार समस्त गतिविधियों का निष्पादन करते हुए प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर एक सशक्त कंपनी के रूप में कृषक उत्पादक संगठन का संचालन करना है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद के द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ-साथ समस्त प्रशिक्षकों, अधिकारियों, कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनपद के अग्रणी कृषक कोर कमेटी के सदस्यों धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के द्वारा कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सभी कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अग्रणी कृषकों का आवाहन किया गया कि समस्त विभागीय योजनाओं, तकनीको अनुमन्य सुविधाओं का लाभ समावेशन करते हुए अपने बिजनेस प्लान को बनाएं तथा उसके अनुसार कार्य कर लाभकारी गतिविधियों का संचालन करें. कृषक उत्पादक संगठनों के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, दुग्ध उत्पादन, सब्जी और फल उत्पादन तथा कसक उत्पादक संगठनों के लिए विस्तृत बिज़नस प्लान बनाए जाने पर विस्तार से प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है, जिस के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि इन विषयों पर पृथक से प्रशिक्षण आयोजित कराया जाएगा।

















