दिल्ली

खजुराहो नगर परिषद हेतु भाजपा समर्थित पप्पू अवस्थी बने अध्यक्ष

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

खजुराहो नगर परिषद हेतु भाजपा समर्थित पप्पू अवस्थी बने अध्यक्ष…आईरा न्यूज़ सत्यव्रत पांडे
बिट्टी बाई पाल बनी निर्विरोध उपाध्यक्ष…


खजुराहो नगर परिषद में आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हेतु निर्वाचन प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी से अरुण उर्फ पप्पू अवस्थी जहां 11 मत प्राप्त कर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो वही भाजपा की बिट्टी बाई पाल उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई ।
आज हुए निर्वाचन प्रक्रिया मे निर्वाचन अधिकारी एवं राजनगर तहसीलदार विजय कुमार सेन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी से अरुण और पप्पू अवस्थी एवं योगेंद्र सिंह चंदेल ने नामांकन दाखिल किए जिसके तहत अरुण उर्फ पप्पू अवस्थी को 11 एवं योगेंद्र सिंह चंदेल को मात्र 4 मत प्राप्त हुए जिसके चलते अरुण उर्फ पप्पू अवस्थी को विजयी घोषित किया गया, तो वही उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन प्राप्त हुआ जो कि भारतीय जनता पार्टी की बिट्टी बाई पाल का था अन्य कोई नामांकन प्राप्त ना होने के कारण बिट्टी बाई पाल निर्विरोध निर्वाचित हुई ।
आज हुई भारी अंतर से भाजपा समर्पित अरुण उर्फ पप्पू अवस्थी एवं बिट्टी बाई पाल की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता की जीत है एवं खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की जीत है जिसके लिए उन्होंने नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी, भाजपा के द्वारा इस बड़ी जीत को लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा सभी पार्षदों सहित नगर में नगर वासियों के द्वारा विजयी जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां दर्शन उपरांत मिष्ठान वितरण के साथ जुलूस संपन्न हुआ जिसमें भारी जन सैलाब देखा गया ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button