करनाल-हरियाणा

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2022 आयोजित किया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी
करनाल (हरियाणा)

करनाल 1 जुलाई, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2022 आयोजित किया गया।

इस समारोह में संस्था के अनेक डॉक्टर और प्रशासनिक विभाग से अफसर और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय पाल खनगवाल ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बोलते हुए डॉ. विजय ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए भारत रत्न डॉ. बीसी रॉय जिनके जन्म दिवस पर डॉक्टर दिवस मनाया जाता है, उनके बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात मेडिकोलीगल परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टरों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके ऊपर डॉक्टर संदीप गिरी ने एक संक्षिप्त प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उपस्थित डॉक्टरों ने क्रमश: अपने करियर से जुड़े हुए खट्टी मीठी यादों को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी डॉक्टरी पेशे से संबंधित अपने अच्छे बुरेअनुभवों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी डायरेक्टर डॉ हिमांशुमदान ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जहां डॉक्टरों का मरीजों के साथकम्युनिकेशन बेहतरीन होना चाहिए वहीं पर डॉक्टरों का आपस में एक दूसरे से भी कम्युनिकेशन अच्छा होना चाहिए। डॉक्टरों के बीच में आपसी कम्युनिकेशन बेहतर होने से ही मरीजों के इलाज में सुगमता बनेगी और वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बेहतररूप से कर पाएंगे। डॉ हिमांशु ने अपनी संस्था के डॉक्टर गौरव थामी, संतोष मुंडे, सविता चहल, रोली सूद और सुमित खंडूजा को डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्वास्थ्य विभाग और आईएमए द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मरीजों को बेहतर सुविधा और सेवा प्रदान करने के आह्वान के साथ समारोह का समापन हुआ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button