बिजनौर-उत्तरप्रदेश

लंबे इंतजार के बाद नूरपुर में झमाझम बारिश।गर्मी से मिली राहत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लंबे इंतजार के बाद नूरपुर में झमाझम बारिश।गर्मी से मिली राहत

नूरपुर।नगर वासी कड़ी धूप के कारण उमस भरी गर्मी से बेहाल थे।बुधवार की रात आसमान पर काले बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया। सुबह तङके काले बादल जमकर बरसना शुरू हो गए। लगभग 5 घंटे जमकर बदरा बरसे बारिश काफी तेज थी। झमाझम बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई।बारिश को तरस रहे नगर वासी आसमान से बरस रही आग से पूरे माह उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। दो दिन से जारी उमस भरी गर्मी से लोगो का जीना मुहाल हो गया था।बुधवार को मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। आसमान पर कालेे बादलों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था।सुबह को चार बजे उत्तर और पूरब दिशा से काले बादल आ गए। इस दौरान हवाएं भी चलना शुरू हो गई।देखते ही देखते अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई।लगातार 5 घंटे की बारिश काफी तेज थी। कुछ लोगों के घरों में नालिया जाम हो गई और बारिश का पानी घर के अंदर घुस गया।शहर मे जगह जगह पानी एकत्रित हो गया।बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाई।
रिपोर्ट विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button