करनाल-हरियाणा

वर्तमान सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत :-संयुक्त आयुक्त नगर निगम शम्भू राठी ।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी
करनाल (हरियाणा)

वर्तमान सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत :-संयुक्त आयुक्त नगर निगम शम्भू राठी ।

तीसरे चरण के तहत नीलोखेड़ी खंड में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के पहले दिन 91 लाभपात्रों ने सरकारी योजनाओं के फार्म।
नीलोखेड़ी/करनाल 30 जून, संयुक्त आयुक्त नगर निगम एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के नोडल अधिकारी शम्भू राठी ने कहा कि वर्तमान सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए सरकार आमजन को उनके घर द्वार पर सरकार की योजनाओं और बैंकों के माध्यम से मिलने वाली वित्तिय सहायता का लाभ दे रही है और यह सब मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित हो रहे मेलों के कारण संभव हो पा रहा है। वे आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंृखला में वीरवार को नीलोखेड़ी खंड के गुरू ब्रह्मानंद पोलिटेक्निक कॉलेज के कैम्पस हॉल में तीसरे चरण के अंत्योदय मेले में आए हुए लाभ पात्रों को सम्बोधित कर रहे थे।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि अंत्योदय मेलों के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि गरीब परिवारों की आय में वृद्धि हो, इसके लिए उन्हें स्वरोजगार के प्रति जागरूकत करते हुए वित्तिय संस्थानों के माध्यम से आर्थिक मदद दिलवाई जा रही है ताकि ना केवल वे खुद का व्यवसाय स्थापित कर सके बल्कि किसी अन्य बेरोजगार को भी अपने व्यवसाय के साथ जोडक़र उसे भी रोजगार के अवसर मुहैया करवा सके। इन मेलों के आयोजन के सफलतम परिणाम भी सामने आने लगे है। अपने लिए आर्थिक सहायता व सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले परिवार अन्य लोगों को भी इस बारे बताकर अंत्योदय मेलों में ला रहे है। यही कारण है कि जहां एक ओर अंत्योदय मेले गरीब परिवारों को लाभ लेने के लिए अपनी ओर आकर्षित कर रहे है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी भी परिवार पहचान पत्र के डाटा के अनुसार गरीब परिवारों को अंत्योदय मेलों में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है और उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं के फार्म भरवाकर जल्द से जल्द लाभ पात्रों को उनके खातों में सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि नीलोखेड़ी खंड में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय मेले में ग्रामीण व नगरपालिका क्षेत्रों के लाभपात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है और यह मेला 1 व 2 जुलाई को भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि मेेले में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आए 91 लोगों के फार्म ऑनलाईन प्रेषित करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर बीडीपीओ राजेश कुमार, एमई सुरेन्द्र दहिया व एनआईसी स्टाफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button