करनाल-हरियाणा

ग्रीष्मकालीन रूचि कक्षा शिविर-2022 का समापन समारोह हुआ संपन्न।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी
करनाल (हरियाणा)

ग्रीष्मकालीन रूचि कक्षा शिविर-2022 का समापन समारोह हुआ संपन्न।

करनाल 30 जून, जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद्, चंडीगढ़ के तत्वाधान में बच्चों के सृजनात्मक विकास के लिए कृत संकल्प रही जिला शाखा, करनाल द्वारा बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने हेतु आयोजित ग्रीष्मकालीन रूचि-कक्षा शिविर का वीरवार को बाल भवन प्रांगण में बनें नए सांस्कृतिक भवन में समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् चंडीगढ़ की मानद् महासचिव रंजीता मेहता ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस ग्रीष्मकालीन रूचि-कक्षा शिविर में बच्चों को आर्ट एंड फ्राफ्ट , ड्राइंग एंड पेंटिंग, योगा एवं मैडिटेशन, जूडो एवं कराटे, कैलीग्राफ ी, एरोबिकस, संगीत-गायन तथा नृत्य की गतिविधियां सिखाई गई।
मानद महासचिव ने सबसे पहले शिविर की ड्राइंग एवं पेन्टिंग तथा आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधी में बच्चों द्वारा बनाई गई कला-कृतियों एवं पेन्टिंगस की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों द्वारा स्टेज पर दी गई परफ ोर्मेंसेज का आनंद उठाया। उन्होंने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद् में बन रहे इस वर्डक्लास सांस्कृतिक भवन में उन्हें ये गतिविधियाँ सीखने का जो अवसर मिला है, इसके लिए परिषद् की जिला इकाई ने बहुत मेहनत की है। अत: अब आप बच्चों को भी चाहिए कि अपनी मेहनत के बल पर वह अपने जिले का नाम रोशन करें और जिले के गणमान्य लोगों से भी उन्होंने आह्वान किया कि वे भी कल के भारत के भविष्य इन बच्चों का जीवन उज्जवल बनाने में यथा.संभव सहयोग करें। ग्रीष्मकालीन रूचि-कक्षा शिविर में भाग लेने वाले सभी 500 बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा सर्टिफि केट व ईनाम दिए गए। इसके साथ-साथ सभी प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल ने मानद महासचिव को बताया कि इस वर्ष पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने इस शिविर में भाग लिया है। जहाँ एक ही स्थान पर सिखाई गई 8 गतिविधियों में से प्रत्येक बच्चे को उसकी रुची की दो गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन रूचि कक्षा शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों, वंचित परिवारों, स्लम-एरिया एवं बाल ग्रहों के बच्चों को अपना हुनर निखारने का अवसर प्रदान करना था और जिला बाल कल्याण परिषद, करनाल द्वारा इस शिविर के माध्यम से अब जो गतिविधियाँ करवाई गईं हैं, उनसे सम्बंधित आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंगए योगा क्लास, जूडो एवं कराटे, कैलीग्राफ ी, एरोबिक, संगीत तथा नृत्य एकेडमी बाल-भवन में शुरू हो गई हैं। इन एकेडमीयों में स्लम एरिया के बच्चों को निशुल्क एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों को फीस में 50 प्रतिशित की छूट दी जायेगी। जिसमें दाखिला करवाकर बच्चे वर्ष भर इन गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी चंडीगढ़ शिवानी जिंदल, जिला बाल कल्याण परिषद्, करनाल के आजीवन सदस्य एस०के०शर्मा, अंजू शर्मा, उषा अनेजा, मीनू सिंगला, संतोष आर्य, रजनीश चोपड़ा, भारत भूषण तथा जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रों का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button