10 मार्च को होनी वाली मतगणना की समस्त तैयारी युद्ध स्तर पर पूर्ण की जाए: मुख्य विकास अधिकारी
मुजफ्फरगनर – .मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने आज आगामी 10 मार्च को होने वाली विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना के सम्बन्ध में नवीन मण्डी स्थित स्ट्रॉग रुम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने मतगणना स्थलो पर की जा रही तैयारियो का अवलोकन कर अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दियें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मा0 आयोग के दिशा निर्देशो के अनुसार मतगणना का कार्य निष्पक्ष पारदर्शिता व सूचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा तथा कोविड-19 का भी अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। और उन्होने कहा कि 10 मार्च को बिना पास के किसी भी व्यक्ति की मतगणना स्थल पर एन्ट्री नही होगी। यातायात व्यवस्था, बैरीकेटिंग का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाये। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















