बिज़नेस

LIC Mutual Fund to launch balanced advantage fund can invest from 20 October 2021 know everything achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्‍योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) की सहयोगी कंपनी एलआईसी म्‍यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (LIC Mutual Fund Asset Management Ltd) ने बैलेंस्‍ड एडवांटेज फंड पेश करने की घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि यह एक एक ओपन एंडेड डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड होगा. इसमें वैल्यूएशन और कमाई जैसे मानकों के जरिये इक्विटी (Equity), डेट (Debt) और मनी मार्केट (Money Market) इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जा सकेगा. यह नया फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 20 अक्टूबर को खुलकर 3 नवंबर को बंद हो जाएगा.

इक्विटी टैकसेशन बेनिफिट्स का मिलेगा फायदा
एलआईसी म्‍यूचुअल फंड के बैलेंस्‍ड एडवांटेज फंड (LIC MF Balanced Advantage Fund) के इक्विटी वाले हिस्से के लिए योगेश पाटिल और डेट वाले हिस्से के लिए राहुल सिंह को फंड मैनेजर (Fund Manager) बनाया जाएगा. इसे कस्टमाइज्ड इंडेक्स एलआईसी एमएफ हाइब्रिड कम्पोजिट 50:50 इंडेक्स के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है. निवेशकों को इक्विटी टैक्सेशन बेनिफिट्स (Equity Taxation Benefits) का फायदा देने के लिए फंड का लक्ष्य ग्रॉस इक्विटी एलोकेशन 65 फीसदी या उससे अधिक रखना होगा. हालांकि पिछले कुछ साल में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है और इसमें तेजी से उछाल आया है.

ये भी पढ़ें- IRCTC Share: रेलवे की सहयोगी कंपनी का शेयर प्राइस 5500 रुपये के करीब पहुंचा, जानें क्या है तेजी की वजह

कब रिडीम करने पर नहीं लगेगा कोई एग्जिट लोड
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स को पसंद किए जाने की वजह ये रही कि एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) अपने प्रभावी इक्विटी एक्सपोजर को 65 फीसदी से कम करने के लिए डेरिवेटिव का इस्तेमाल करती हैं. वहीं, ग्रॉस एक्सपोजर को 65 फीसदी या उससे अधिक पर बनाए रखती हैं. अगर एक इक्विटी ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड को एक साल के बाद भुनाया (Redeemed) जाता है तो निवेशकों पर 1 लाख रुपये से अधिक के कैपिटल गेन पर 10 फीसदी टैक्स (Capital Gains Tax) लगाया जाता है. एक साल से पहले भुनाने पर 1 फीसदी एक्जिट लोड (Exit Load) होगा, जो आवंटित इकाइयों के 12 फीसदी से अधिक का शुल्क होगा. आवंटन की तारीख से 12 महीने पूरे होने के बाद कोई एक्जिट लोड नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- SBI WECARE: खास ग्राहकों को FD पर मिलेगा 0.80 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज, मार्च 2022 तक है निवेश का मौका

‘इक्विटी से डेट में स्विच करने के लिए करेंगे इस्‍तेमाल’
एलआईसी म्‍यूचुअल फंड के सीईओ दिनेश पंगटे ने कहा कि बॉन्ड प्रतिफल एक तरह से इक्विटी में निवेश की अवसर लागत और जोखिम उठाने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम बैलेंस्‍ड एडवांटेज फंड में इक्विटी और डेट के बीच इसके उलटे संबंध का इस्‍तेमाल इक्विटी से डेट में स्विच करने के लिए करेंगे.

Tags: Business news in hindi, Earn money, Investment and return, LIC IPO, Life Insurance Corporation of India (LIC), Mutual fund, Mutual fund investors

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button