AIRA NEWS NETWORK – बीते 24 घंटे से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. ऐसे में यूक्रेन की विभिन्न मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट्स को लेकर उनके परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं. यूक्रेन में फंसे अपने बच्चों को भारत वापस लाने के लिए परिजन बेहद परेशान हैं. और सरकार से अपने बच्चों को भारत वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं.
मैनपुरी की करहल के अहिंसा कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार यादव का पुत्र अनुपम यादव जो कि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है,और वह भी इस समय यूक्रेन में फंसा हुआ है. उनके परिजनों ने अपने पुत्र अनुपम यादव के घर वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई, और क्या कुछ बोले आइए उन्हीं के मुंह से उनकी जुबानी सुनवाते हैं.
रिपोर्टर- सुबोध कुमार


















