अंतरराष्ट्रीय
Trending

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में भी करीब 3 हजार रुपये की गिरावट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – रूस और यूक्रेन युद्ध के दूसरे दिन आज भारत में सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमत तकरीबन तीन हजार रुपये तक कम हो गई है. वहीं, 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 1672 रुपये कम हो गए हैं.

सभी शुद्धता वाले सोने के दाम गिरे:

Gold-Silver Rates Today, Russia Ukraine War 2022: रूस और यूक्रेन के बीच बीते दिन शुरू हुई जंग का आज (शुक्रवार) दूसरा दिन है. रूस ने यूक्रेन के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है. इस जंग का असर भारत में भी शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी के दामों तक पड़ा है. गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल देखा गया, जिसके बाद आज कीमतों में कमी आई है. सोना-चांदी शुक्रवार को सस्ता हो गया है. भारतीय सर्राफा बाजार में जारी किए गए शुक्रवार के रेट के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 50868 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक किलो चांदी के 65165 रुपये पर आ गए हैं.

रोजाना सोने-चांदी के रेट्स दो बार जारी किए जाते हैं. एक बार सुबह और दूसरी बार दोपहर को दाम जारी होते हैं. ibjarates.com के अनुसार, 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 50664 रुपये में बिक रहा है, जबकि 916 शुद्धता वाले सोने के बाद 46595 रुपये पर आ गए हैं. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाला गोल्ड 38151 रुपये में मिल रहा है. 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 29758 रुपये हो गई है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली चांदी भी घटकर 65165 रुपये पर आ गई है.

गुरुवार से कितने रुपये बदले आज सोने-चांदी के दाम?
रूस और यूक्रेन युद्ध के दूसरे दिन आज सोने चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमत तकरीबन तीन हजार रुपये तक कम हो गई है. 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 1672 रुपये कम हो गए हैं. 995 प्योरिटी वाला सोना 1666 रुपये कम हुआ है. वहीं, 916 शुद्धता के सोने की बात करें तो आज इसकी कीमत 1532 रुपये कम हो गई है.

वहीं, 750 शुद्धता वाला सोना 1254 रुपये सस्ता हो गया है. इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाले सोने के भी दाम आज कम हुए हैं. आज यह 978 रुपये सस्ता होकर 29758 रुपये में बिक रहा है. वहीं, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके दाम 2984 रुपये कम हो गए हैं.

Gold-Silver Price Today:

 शुद्धता शुक्रवार सुबह का भावशुक्रवार शाम का भावसोना (प्रति 10 ग्राम)99950868 सोना (प्रति 10 ग्राम)995 50664 सोना (प्रति 10 ग्राम)916 46595 सोना (प्रति 10 ग्राम)750 38151 सोना (प्रति 10 ग्राम)585 29758 चांदी (प्रति 1 किलो)999 65165  ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है. 

  • 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा.  
  • 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा. 
  • 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. 
  • 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा.

Gold-Silver Price Today:

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव:
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

गहने के समय अलग होते हैं रेट्स:
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं. 

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button