जैकलीन फर्नांडिस ने लगाया हॉटनेस का जबरदस्त तड़का, कैमरे के सामने दिखाए सेक्सी कर्व्स

नई दिल्ली: जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हॉट हसीनाओं में से एक हैं. वह अपनी तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं. उनके हर लुक को बहुत पसंद किया जाता है. जैकलीन ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका हॉट अंदाज फैंस के दिलों को घायल कर रहा है.
बॉडीकोन ड्रेस में बिखेरा जलवा:
जैकलीन (Jacqueline Fernandez) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह ब्लू कलर की बॉडीकोन ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं. तस्वीरों में उनकी हर अदा कातिलाना नजर आ रही हैं. जैकलीन ने अपने इस लुक से फैंस का दिल तो जीता ही है साथ में अपने सेक्सी कर्व्स को भी फ्लॉन्ट किया है.
फैंस को पसंद आया जैकलीन का हॉट लुक:
एक्ट्रेस जैकलीन (Jacqueline Fernandez) की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये लुक बहुत पसंद आया. दूसरे ने कमेंट किया, स्टनिंग. किसी ने कमेंट किया, आप तो हुस्न की परी है. वहीं, अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी की बरसात कर दी है. फोटो को सिर्फ एक घंटे में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
जैकलीन फर्नांडिस की फिल्में:
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन (Jacqueline Fernandez) पिछली बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ काम किया था. इन दिनों जैकलीन (Jacqueline Fernandez) नई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जिसे लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसके अलावा उनके पास ‘राम सेतु’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्में हैं जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी.

















