
मुज़फ्फरनगर – एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस टीम लुटेरों व बदमाशों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने में सफल होती प्रतीत नजर आ रही है और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देकर आमजन में पुलिस का विश्वास बढ़ा रही हैं।
थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम एक बेहतर टीम वर्क भावना के साथ काम कर रही है जिसके सार्थक एवं प्रभावी परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं।नई मंडी पुलिस टीम कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में लगी हई हैं।
आज भी थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार राणा,उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह,उप निरीक्षक अनिल तोमर व उनकी टीम ने दो मोबाइल फोन लुटेरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उनके कब्जे से लूट के तीन मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल भी बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विदित हो कि थाना नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली तन्नू द्वारा थाना नई मंडी पर आकर बताया था कि मोहल्ला द्वारकापुरी में मेरे से एक मोबाइल फोन रियलमी लूट लिया था तथा वही राहुल कुमार द्वारा नई मंडी थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें बताया कि अलमासपुर चौक से मेरा एक मोबाइल फोन रेडमी नोट 8 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था
झांसी की रानी संबंधित थाना सिविल लाइन से करीब 15 दिन पहले एक मोबाइल फोन ओप्पो लूटा गया था जिस पर खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खुलासे को लेकर आदेशित किया था जिसमें आज चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण सावन पुत्र सतीश निवासी गली नंबर 2 कमल नगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर व सचिन पुत्र क्रमपाल निवासी अमित बिहार सनराइज स्कूल के पास थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर को पचेंडा रोड राजवाहे की पुलिया पर से गिरफ्तार कर एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल व 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पकड़े गए अभियुक्त गणों का अपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है यह गैंग सुनसान मोहल्ले एवं गलियों में मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल व्यक्तियों से उनका मोबाइल फोन लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल से छीन कर भाग जाते हैं।
इस गैंग द्वारा शहर में अलग अलग स्थानों से कई मोबाइल फोन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। लेकिन थाना नई मंडी पुलिस टीम की पैनी नगर से नही बच पाये और धर दबोचे गये यह थाना नई मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है इस सराहनीय गुडवर्क पर उच्चअधिकारियों ने थाना नई मंडी पुलिस की हौसला अफजाई भी की है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















