
स्योहारा : नगर के खलीलपुर निवासी एक युवा सट्टा माफिया बेरोजगारों व युवाओं को डाल रहा है सट्टे की लत , जल्द से जल्द पैसा कमाने के लालच में युवा व गरीब तबके के लोगो की मेहनत की कमाई के पैसों को लगवा रहा है दांव पर जिस से यह युवा व गरीब लोग अपनी जमा पूंजी तक सट्टे में हार रहे है तथा सट्टा मांफीया कर रहे है वारे के न्यारे , ताज्जुब की बात यह है कि
लोग खुद सट्टा लगाने जा रहे है और सट्टा मांफीया अपने पास बुला कर मन मर्ज़ी से बेखोफ सट्टा लगवा रहे है , यदि ऐसा ही चलता रहा तो बुजुर्गों की कहावत सच हो जाएगी कि सट्टे ओर शराब की लत अच्छे अच्छे घरों को खराब कर देती है , दूसरी ओर नगर से सटी नगर पंचायत सहसपुर में भी सट्टा माफियाओं के हौसले बुलंद है कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद भी सट्टा माफियाओं को कौन संरक्षण दे रहा है यह स्थिति साफ नही हो पायी है
आखिर क्या होगा युवाओ का भविष्य क्या अपनी ओर अपने परिवार की कमाई को सट्टे में उढ़ाकर क्या होगा इन का भविष्य ? सहसपुर और स्योहारा को खाये जा रहे सट्टा माफिया ओर पुलिस प्रशासन की आंख में लगातार धूल झोकर लगातार दोनों हाथों से समेट रहे है पैसा , अब देखना यह है कि सट्टा माफिया जीतते है क्या पुलिस प्रशासन ।


















