अंतरराष्ट्रीय
Trending

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की विश्व के नेताओं ने की निंदा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – यूक्रेन पर रूसी हमले की विश्व के नेताओं ने बृहस्पतिवार को निंदा की. उन्होंने इसे ‘एक अनुचित और बर्बर कृत्य’ करार दिया और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने समेत हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही.

जापान, स्पेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इटली और यूरोपीय संघ समेत अन्य देशों ने भी रूसी हमले की निंदा की है. जर्मनी और तुर्की ने यूक्रेन के नागरिकों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है.

लंबे समय से जिस हमले की आशंका जताई जा रही थी, उसकी शुरुआत हो जाने पर यूरोप से लेकर एशिया तक इसका असर देखने को मिला. स्टॉक बाजार में गिरावट देखी गई और तेल की कीमतों में उछाल देखा गया. वहीं, यूरोपीय उड्डयन अधिकारियों ने आगाह किया है कि यूक्रेन के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों को खतरा है. विमान संचालकों को एक बार फिर याद दिलाया गया कि यूक्रेन ‘अब एक सक्रिय संघर्ष क्षेत्र’ है.

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में सैनिक भेजने से रूस को रोकने के लिए असाधारण आपात बैठक बुलाई. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शांति की अपील की है. वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि यूक्रेन में नागरिकों की रक्षा के लिए सैन्य अभियान शुरू किया गया है. पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोहियों ने रूस से सैन्य मदद की मांग की थी. इसके साथ ही रूस ने चेतावनी दी कि रूसी अभियान में किसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जिसे उन्होंने कभी देखा नहीं होगा.

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने ट्वीट किया कि, ‘‘इस स्याह समय में हमारी संवेदना यूक्रेन और निर्दोष महिलाओं तथा बच्चों के साथ है, क्योंकि बिना उकसावे के किये गये इस हमले के कारण उनके जीवन को खतरा पैदा हो गया है. हम क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहरायेंगे. यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर बहुत व्यापक और गंभीर प्रतिबंध लगाये जायेंगे. 27 देशों की सदस्यता वाला यूरोपीय संघ पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों को मान्यता देने को लेकर रूस पर पहले ही कुछ प्रतिबंध लगा चुका है.

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने रूसी हमले को ‘‘रूस के लिए एक भयानक दिन और यूरोप के लिए एक स्याह दिना’’ करार दिया. चांसलर ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरासर उल्लंघन है. टोक्यो और सियोल में बाजार दो फीसदी तक गिर गया, जबकि हांगकांग और सिडनी में यह तीन फीसदी से अधिक लुढ़क गया. रूसे से होने वाली आपूर्ति में संभावित बाधा के मद्देनजर तेल की कीमतों में प्रति बैरल तीन डॉलर का उछाल दर्ज किया गया. वाल स्ट्रीट बेंचमार्क एस एंड पी 500 भी 1.8 फीसदी गिरकर आठ महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया.

चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पीटर फियाला ने रूसी हमले की निंदा करते हुए कहा, यह निर्विवाद रूप से एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ हमले की अनुचित कार्रवाई है.’’ स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री एडुअर्ड हेगर ने इसे एक अनुचित और बर्बर कृत्य करार दिया. चीन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की आलोचना की है. चीन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वह घर में रहें और यदि लंबी दूरी की यात्रा करने की जरूरत पड़े तो अपने वाहनों में चीनी ध्वज लगाएं.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध शुक्रवार तक कानून बन जायेंगे, लेकिन मार्च के अंत से पहले प्रभावी नहीं होंगे. मॉरिसन ने कहा कि हम यह सब इसलिए कर रहे हैं कि यूक्रेन पर बिना उकसावे के, गैर कानूनी, अवांछनीय और अनुचित हमले का परिणाम रूस को भुगतना पड़े. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रूसी हमले की आलोचना करते हुए कहा कि उनका देश अमेरिका और अन्य सहयोगियों के साथ त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा. किशिदा ने कहा कि रूसी हमले ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उस बुनियादी सिद्धांत को जोखिम में डाल दिया है जिसके तहत यथा स्थिति को बदलने के लिए सेना के एक पक्षीय इस्तेमाल की मनाही है.

किशिदा ने कहा, यूक्रेन में जापानी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अहम और चुनौतीपूर्ण है. हालात को पूरी तरह समझने के बाद हम मामले को उचित तरीके से हल करेंगे.

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button