उत्तरप्रदेश
Trending

कोर्ट के आदेश पर चार माह बाद निकला मृतक महिला का शव, होगा पोस्टमार्टम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – एसीजीएम के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या में पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कब्र से विवाहिता का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करीब चार माह बाद कब्र से निकाला गया मृतका का शव क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण दूर-दूर तक दुर्गंध फैल रही थी।

याकूब पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मो मछली बाजार धामपुर ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के अंतर्गत एसीजेएम की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसकी बहन नजमा खातून की शादी 22 फरवरी 2011 को मोहम्मद इफ्तेखार के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के वक्त अपनी हैसियत के मुताबिक दान स्वरूप दहेज दिया था। जिसमें 25 तोले सोने के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर आदि स्त्री धन के रूप में दिया था।

किंतु दिए गए दान दहेज से पति समेत अन्य सभी परिजन खुश नहीं थे और दहेज में 5 लाख रुपए व मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की मांग पूरी करने को लेकर शादी के बाद से ही नजमा खातून का शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि दहेज के लोभियो ने 25 तोले सोने के आभूषणों को बेच दिया क्योंकि 13 अक्टूबर 2021 आरोपियो के परिवार में हकीके का प्रोग्राम था।

उस प्रोग्राम से 10 दिन पहले 2 नवंबर 2021 को नाजमा खातून के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर डाली और बिना सूचना दिए ही उसको सुपुर्द ए खाक भी कर दिया गया। नजमा की हत्या का राज छुपाने के लिए 3 नवंबर 2021 को ब्लड प्रेशर से मौत होने की बात कहकर उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया। डॉ नूर मलिक भी आरोपी पक्ष के लोगो के साथ हम साज हैं। पुलिस ने एसीजेएम के आदेश पर 16 जनवरी 2022 को पति मोहम्मद इस्तेखार, शकीला सास, मोहम्मद तालिब भाई, शाहजहां नंद व डॉक्टर नूर मलिक पुत्र मोहम्मद यामीन के विरुद्ध धारा 498 ए, 506, 302, 120 बी, 201 आईपीसी धारा के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया था।

विवेचना करने के बाद 23 फरवरी 2022 दिन बुधवार की दोपहर को थाने की पुलिस ने मृतका के परिजनों के समक्ष कब्रिस्तान पहुंचकर मृतका का चार महा पूर्व दफनाया गया शव को निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। चार महा बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव क्षत-विक्षत अवस्था था। उधर थाना प्रभारी के कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नजमा खातून का शव कब्र से निकालकर पीएम को भेजा गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button