खबरों की खबरन्यूज़

केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये पूर्णत: कटिबद्ध

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

श्रीमती अवनी सिंह मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये पूर्णतः कटिबद्ध है और योजनाबद्ध रूप से शासन द्वारा प्रयास किये जा रहे है कि महिलाओ पर हो रहे अत्याचारो एवं उत्पीडनो पर समुचित अंकुश लगाया जाना सम्भव हो सके। उन्होने बताया कि महिला सुरक्षा के लिऐ शासन द्वारा 181 महिला हेल्पलाईन नम्बर सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नम्बर जारी किये गये है ताकि उन पर किसी भी समय फोन करके समुचित सहायता प्राप्त की जा सके।

उन्होने यह भी बताया कि महिला अपराध और उत्पीडन रोकने के लिऐ महिला थाना भी एक प्रभावी माध्यम है, जहाॅ पर दर्ज शिकायत पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही अमल में लायी जाती है।


श्रीमती अवनी सिंह मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग आज सुबह 11.00 बजे पी0डब्लू0डी गेस्ट हाऊस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही थी।

बैठक में मा0 सदस्या ने महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं की बातों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में उत्पीडन की शिकार महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाये जाये। मा0 सदस्या के समक्ष आज 03 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायते प्रस्तुत की, जो सुसराल पक्ष द्वारा मारपीट, दहेज, पेंशन, आवास आदि समस्याओं से संम्बन्धित थी।

उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार व सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर आगामी बैठक में उनके निस्तारण की स्थिती से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि महिलाओं पर हो रहे उत्पीडनों को रोकने के लिऐ प्रत्येक माह जनपद में सुनवाई कार्यक्रम किया जाता है, इसलिऐ सम्बन्धित अधिकारी महिलाओं से सम्बन्धित सभी प्रकरणों को गम्भीरतापूर्वक सुने व सुनने के पश्चात बिना समय नष्ट किये कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।


इसके उपरान्त मा0 सदस्या द्वारा जिला महिला अस्पताल में जन्म लेने वाली 11 नवजात बच्चियों एवं उनकी माताओं को खिलोने, फल, बिस्कुट, बेबी पाउडर, मच्छरदानी आदि वस्तुओं पर आधारित किट एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया और मा0 सदस्या द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने वन स्टापॅ सेन्टर की केन्द्र प्रशासक को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की हर समस्या को पूरी गुणवत्ता के आधार पर समय से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि पीडिता को समय से इंसाफ मिल सके।


इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, सी0ओ0, नामित सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button