
सीकर – कोरोना वायरस का खतरा अभी बकरार है और ऐसे में सतर्कता ही बचाव का उपाय है। कोराना वायरस अभी गया नहीं है। जिले में शुक्रवार को 24 नए कोरोना पॉजीटिव केस आए हैं। कोरोना वारयस को हराने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज बेहद जरूरी है। इसलिए वैक्सीन लगाए और इस हथियार के साथ ही कोरोना वायरस का मुकाबला करें। जिले में 416 एक्टिव केस है। वहीं 82 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर मंे 3, खण्डेला क्षेत्र में 11, कूदन क्षेत्र में 5, लक्ष्मणगढ ब्लॉक में 1, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 1 और दांता क्षेत्र में 3 कोरोना वायरस से संक्रमित आए है। उन्होंने बताया कि क्लॉज कान्टेक्ट में आने से 2, रैण्डम सैम्पलिंग में 4, लक्ष्मणात्मक 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित आए हैं।
सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 15 हजार 251 सैम्पल लिए गए। इनमें से 38 हजार 211 कोरोना संक्रमित आए और 37 हजार 432 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 65 हजार 286 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7216 पॉजिटिव आए है और 57 हजार 457 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। शुक्रवार को जिलेभर से 629 सैम्पल लिए गए हैं। 613 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।


















