AIRA NEWS NETWORK – जन विश्वास यात्रा बदायूं जिला की सीमा कछला पर पहुंची जहां भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जन विश्वास यात्रा का स्वागत कछला चौराहा, बुटला बोर्ड, नवीन मण्डी समिति, घंटाघर चौराहा, बरी बाईपास, संजरपुर, सिरासौल जनसभा, बिल्सी नगर, नगला डल्लू, पिण्डोल, नरैनी चौराहा, राजपुर रोशन नगर, इस्लामनगर, कंधरपुर, मियांपुर दियौरा, करनपुर, रानेट चौराहा जनसभा, बिसौली तिरंगा चौक, मई वसई, दिसौलीगंज, सैदपुर, वजीरगंज पर यात्रा का भव्य स्वागत फूल वाला ढोल नगाड़े, आतिशबाजी के साथ किया गया। इसके बाद यात्रा का बदायूं नगर में शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रा चौक, भामाशाह चौक, इस्लामियां इण्टर कॉलेज के सामने स्वागत हुआ ।
प्रत्येक स्वागत स्थान पर नेताओं ने अपने- अपने विचार भी रखे। इसके बाद यात्रा रात्रि विश्राम के लिए होटल क्लब रिवैरा पहुँची ।


















