मुजफ्फरनगर – जानवरों को दिये जाने वाले कैल्सियम की आढ में की जा रही थी तस्करी अवगत कराना है कि जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दिनांक 24.12.2021 की रात्रि को 04 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को चौकी बीआईटी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण मादक पदार्थ को आयसर कैन्टर में भरकर जनपद बिजनौर से जनपद हाथरस में बेचने के लिए ले जा रहे थे, पकडे न जाये इसके लिए अभियुक्तों द्वारा कैन्टर में जानवरों को दिये जाने वाले कैल्सियम के बीच मादक पदार्थ को छिपा कर रखा गया था
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
- फरमान पुत्र मीरहसन निवासी भांक रोड थाना बेहट, सहारनपुर।
- शमशाद पुत्र हय्यात निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर।
- जावेद पुत्र नूर हसन निवासी उपरोक्त।
- मुदस्सिर पुत्र जलील निवासी उपरोक्त।
बरामदगी –
- 2400 किलोग्राम भांग का चुरा- कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये।
- कैल्सियम से भरे – 22 ड्रम, 88 बाल्टी व 225 डब्बे।
- 51 पेटी कैल्सियम की टैबलेट।
- गत्ते की 104 पेटी जिनमें कैल्सियम के डब्बे है।
- टाटा आयसर कैन्टर नम्बर- UK 17 CA 0592
मुजफ्फरनगर पुलिस आम जनता से अनुरोध करती है अगर आपके पास किसी अपराधी या नशा तस्कर की जानकारी हो या फिर कहीं अपराध होता देखें तो अपनी पुलिस से संपर्क करें और जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त करने में मुजफ्फरनगर पुलिस का सहयोग करें ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















