नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

जन -जन का यही हो नारा, डेंगू मुक्त हो नगर हमारा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – क्षेत्र में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में डेंगू के प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक रहना जरूरी है।युवा समाजसेवी अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू से बचने के लिए मच्छरों से बचना बहुत ज़रूरी है। हम लोगों को पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए जैसे प्लास्टिक बैग, कैन ,गमले, सड़कों या कूलर में जमा पानी को तुरंत साफ कर देना है। ऐसा करने से मच्छर नहीं पनपेगा।

मच्छरों से बचने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए जैसे मच्छरदानी लगाना, शरीर का कोई अंग खुला ना छोड़ना आदि। मच्छरों से बचने के मच्छर मारने वाले उत्पादों का प्रयोग करें। दरवाजे और खिड़कियों को शाम के समय में बंद कर दें। अगर जरूरी नहीं है तो बेवजह घूमने से बचें। ऐसा करने से डेंगू की खतरे को कम कर सकते हैं। डेंगू के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें तथा रक्त जाच जरूर करा लें। डेंगू होने पर बुखार, बदन दर्द आदि की समस्या होती है। इसमें ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती हैं। डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, जूस व तरल पदार्थ का सेवन करें।

रोगी को अपनी प्रतिरक्षा को ठीक करने यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए पर्याप्त आराम की आवश्यकता होती है, जो इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से कम हो जाती है। इसलिए डेंगू से ठीक होने के लिए आपको आराम की सख्त जरूरत है। अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने अपने आसपास का वातावरण शुद्ध व स्वच्छ रखने की तथा डेंगू से बचाव के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहने की अपील की।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button