असम/गुवाहाटी

57 टीमें एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 में हुईं शामिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

“57 टीमें एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 में हुईं शामिल, पूर्वोत्तर परिषद, डोनर मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित, नेरकर्मस और अमंत्या टेक्नोलॉजीज़ ने 5जी नवाचार को दी नई दिशा”

गुवाहाटी, असम – [11/03/2025] – उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय सामुदायिक संसाधन प्रबंधन समाज (नेरकर्मस) द्वारा आयोजित एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 का भव्य समापन 11 मार्च 2025 को हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर-पूर्व भारत के विभिन्न महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और नवप्रवर्तन कंपनियों (स्टार्टअप) की 57 टीमों ने भाग लिया। यह आयोजन अमंत्या टेक्नोलॉजीज़ द्वारा “समाज की चुनौतियों के समाधान हेतु 5जी उपयोग के वैज्ञानिक अनुसंधान को गहराई प्रदान”परियोजना के अंतर्गत किया गया। यह परियोजना नेरकर्मस (उत्तर-पूर्वी परिषद – एनईसी, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, भारत सरकार) के अधीन संचालित है।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री लॉन्गकी फांगचो, माननीय सदस्य, उत्तर-पूर्वी परिषद (एनईसी) द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने उत्तर-पूर्व भारत के विकास और आर्थिक उन्नति में 5जी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “उत्तर-पूर्व भारत में तकनीकी विकास की असीम संभावनाएँ हैं और 5जी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 युवा प्रतिभाओं को नवीनतम तकनीक का उपयोग कर समाजोपयोगी समाधान विकसित करने का एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।”

इस आयोजन में नेरकर्मस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रबंधक श्री डोनाल्ड मावलॉट, डॉ (प्राध्यापक) सौम्य चक्रवर्ती, निदेशक, नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एनआईएमएसआर), कोहिमा, अमंत्या टेक्नोलॉजीज़ के सह-संस्थापक एवं व्यापार प्रमुख (सीबीओ) श्री अमित गुप्ता और आईएनसीए सिनर्जीज़ के सीईओ श्री राज नरूला सहित अनेक प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ तथा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

श्री डोनाल्ड मावलॉट ने कहा, “एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 जैसे आयोजनों के माध्यम से नेरकर्मस नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित कर रहा है, जिससे युवा मस्तिष्क अत्याधुनिक तकनीकों को वास्तविक समस्याओं के समाधान में परिवर्तित कर सके। हमारा उद्देश्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में डिजिटल असमानता को समाप्त करना है, जिससे तकनीकी प्रतिभाओं को बढ़ावा मिले, अनुसंधान को प्रोत्साहन मिले और समाज के लिए दीर्घकालिक प्रभावशाली समाधान विकसित किए जाएँ।”

वहीं, श्री अमित गुप्ता ने कहा, “अमंत्या टेक्नोलॉजीज़ में हम यह मानते हैं कि 5जी उत्तर-पूर्व के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। हमारे 5जी प्रयोगशालाओं के माध्यम से, हम सभी आठ राज्यों में नवप्रवर्तनकर्ताओं को कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट नगर और अन्य क्षेत्रों में व्यावहारिक समाधान विकसित करने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जो सामाजिक और आर्थिक उन्नति को गति देगा और क्षेत्र की संपर्क सेवाओं के भविष्य को नया रूप देगा।”

डॉ. सौम्या चक्रवर्ती ने कहा, “पूर्वोत्तर भारत में इस अभिनव पहल का उद्देश्य विभिन्न व्यक्तियों और टीमों के अभूतपूर्व नवीन विचारों को सामने लाना है। नागालैंड में, दूरस्थता के साथ साथ सीमित तकनीकी और 5 जी साक्षरता महत्वपूर्ण चुनौतियां पेश कर रही हैं। हालांकि, अमंत्या और नेरकर्म्स का सहयोगात्मक दृष्टिकोण नवप्रवर्तकों को इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित और सशक्त करेगा।”

प्रतियोगिता के अंत में एनईआर टेक हैकाथॉन 2025 के विजेताओं की घोषणा की गई:

प्रथम पुरस्कार (राशि – 10 लाख रुपये): इंडीमीट

उपविजेता (राशि – 2 लाख रुपये प्रत्येक): एग्रीश्योर, निबिआ डिवाइसेज़, न्यूट्रिक्सेरिक

इन टीमों ने अपने नवाचार, समस्या समाधान कौशल और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और उत्तर-पूर्व के तकनीकी भविष्य की नई संभावनाओं को उजागर किया।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button