
AIRA NEWS NETWORK – थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम लाल का पुरा मजरे मझुई में देशी शराब के ठेके के पास भुसी के ढेर से एक शव बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह पुत्र स्व0 राम उजागर सिंह नि0 चैकिया नरहरपुर, थाना लम्भुआ के रूप में हुयी जिस सम्बन्ध में थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0 566/18 धारा 302, 201 भा0द0वि0 में पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये घटना के अनावरण के सम्बन्ध में टीमो का गठन कर दिशा निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक, नगर के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के कुशल निर्देशन में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो व्यक्तियों का मुखबिर की सूचना पर आज दिनंाक 16.12.2018 को तारून नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
नाम क्रमशः
- देवा उर्फ देवानन्द सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 चैकिया नरहरपुर, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर
- राम सिंह उर्फ भोले पुत्र जयराम सिंह नि0 सकवा, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर
बरामदगीः-
- आला कत्ल 02 सरिया।
- आला कत्ल 01 अदद चाकू।
- 01 डिस्कवर मोटर साईकिल यू0पी0 44 आर 2013 5705।
- 01 पल्सर मोटर साईकिल यू0पी0 44 एयू 5705।
पूछताछ किये जाने पर 03 अन्य नाम प्रकाश में आये जो की विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह की हत्या किये जाने के लिये प्रेरित किया गया था।
- आशीष सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 चैकिया नरहरपुर, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- श्रीमती सुधा पत्नी नरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 चैकिया नरहरपुर, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- कुमारी सोना सिंह उर्फ निधि उर्फ मोनी पुत्री नरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 चैकिया नरहरपुर, थाना लम्भुआ
प्रकाश में आये अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0सं0 566/18 धारा 302, 201भा0द0वि0 में धारा 109 बढ़ोत्तरी की गयी है।
अभियुक्त राम सिंह उर्फ भोले द्वारा बताया गया की अभियुक्त राम सिंह का नरेन्द्र प्रताप की पुत्री के साथ बातचीत होती थी जिस कारण मृतक विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह द्वारा नरेन्द्र प्रताप के घर जाकर श्रीमती सुधा के साथ आपत्तीजनक टिप्पणी की जाती थी। जिस कारण श्रीमती सुधा, कुमारी सोना एवं आशीष सिंह द्वारा विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह के हत्या करने के सम्बन्ध में अभियुक्त राम सिंह उर्फ भोले को प्रेरित किया। अभियुक्त राम सिंह उर्फ भोले एवं अभियुक्त देवा उर्फ देवानन्द सिंह द्वारा मृतक विनोद कुमार उर्फ गुड्डन सिंह को शराब पीला कर उसकी हत्या कर दी।
अभियुक्त राम सिंह उर्फ भोले द्वारा बताया गया की इसके अतिरक्ति इनके 02 अन्य साथी जो जनपद प्रतापगढ़ है, उक्त घटना को कारित करने सहयोग दिया गया था। इसके साथ ही अभियुक्त राम सिंह उर्फ भोले द्वारा थाना लम्भुआ क्षेत्र में दिनांक 12.09.2018 को तथा 15.10.18 को मुरली नहर के पास एक महिला के साथ हुयी छिनैती की घटना को भी स्वीकार किया जिसमें इनके 03 अन्य साथी भी थे। उक्त सम्बन्ध में थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0 429/18 धारा 394, 323, 506 भा0द0वि0 दिनांक 12.09.2018 व मु0अ0सं0 478/18 धारा 394 भा0द0वि0 दिनांक 15.10.2018 पंजीकृत किया गया था। छिनैती में प्रयुक्त मोटर साईकिल को थाना लम्भुआ पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम:
- उ0नि0 आशुतोष मिश्रा, थाना प्रभारी लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- उ0नि0 सचिन राठी, व0उ0नि0 थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- उ0नि0 सचिदानन्द पाठक, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- उ0नि0 दीपक पाण्डेय, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- उ0नि0 रतन शर्मा, प्रभारी स्वाट टीम, सुल्तानपुर।
- उ0नि0 अनूप सिंह, स्वाट टीम, सुल्तानपुर।
- आरक्षी धर्मपाल, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- आरक्षी पवन कुमार, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर।
- आरक्षी अमित कुमार, स्वाट टीम, सुल्तानपुर।
- आरक्षी तेजभान, स्वाट टीम, सुल्तानपुर।
- आरक्षी अनुराग, सर्विलांस टीम, सुल्तानपुर।
- आरक्षी पवनेश कुमार, सर्विलांस टीम, सुल्तानपुर
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















