काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हाथ पर लिखा है कविता, महिमा रिसोर्ट के पास मिला अज्ञात अधेड़ का शव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,, काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया।
द्रोणासागर के निकट स्थित महिमा रिसोर्ट के पास शुक्रवार रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर थाना आईटीआई पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि जिस व्यक्ति का यह शव है उसकी उम्र लगभग 48 वर्ष है और उसकी लम्बाई 5 फिट 5 इंच है। उसने सफेद व गोल्डन रंग की चेकदार कमीज, अंदर मैरून रंग की सेण्डो बनियान व नीचे काले रंग की पेंट तथा अंदर नीले व सफेद धारी का नेकर पहन रखा है। उसके दाहिने हाथ में अंग्रेजी में ओपीएस व हिन्दी में कविता लिखा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button