हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

हरकी पैड़ी के निकट खोखे के अंदर ही पहाड़ खोद बना दी सुरंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार/उत्तराखंड (रिजवान आज ),,,हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान को सूचना मिली कि हरकी पैड़ी के समीप पहाड़ किनारे रखे गए खोखे के भीतर गुपचुप सुरंग खोदी जा रही है। ताकि उसे गहरी कर पहाड़ के अंदर दुकान बनाई जा सके।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजीव चौहान मौके पर पहुंच गए और आरोपित दुकानदार से पहाड़ खोदने की अनुमति मांगी। जिस पर वह बगलें झांकने लगा। उसने पहाड़ को निजी संपत्ति बताकर खोदने का कुतर्क दिया। लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
चौकी प्रभारी ने पहाड़ खोद रहे खोखा स्वामी की क्लास लगाते हुए काम बंद करने की हिदायत दी। मामले की सूचना वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन को भी दी गई। हैरानी की बात यह है कि खोखा मालिक ने पहाड़ काटकर अंदर ही अंदर दुकान बनाने की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी।

समय रहते पुलिस हरकत में न आती तो पहाड़ के अंदर खोदाई से कोई हादसा भी हो सकता था। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि फिलहाल कार्य रुकवा दिया गया है। संबंधित विभाग की ओर से लिखित शिकायती मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

67% LikesVS
33% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button