स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा में आज़ाद प्रेस क्लब व आईरा ने संयुक्त रूप से फहराया तिरंगा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा में आज़ाद प्रेस क्लब व आईरा ने संयुक्त रूप से फहराया तिरंगा

स्योहारा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर की तरह नगर में भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में आज़ाद प्रेस क्लब और आईरा (आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन) ने संयुक्त रूप से क्लब के कोषाध्यक्ष इमरान सिद्दीकी के मिल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान पर पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर स्योहारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष रियाज उर्फ प्रिंस, अमीन अहमद, संजय शर्मा, इमरान सिद्दीकी, शानू सिद्दीकी, कामिल हसन टिंकू, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. सौरभ वर्मा, तफसील मलिक, साजिद मलिक, तनवीर, गुलज़ार शरीफ, आसिफ, हसीनुद्दीन अंसारी, डॉ. संजीव वर्मा, सुबहान अली सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button