बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

स्टोन क्रेशर इकाइयों पर कार्रवाई: जिलाधिकारी ने दी जानकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
📰 “खबर वही जो हो सही”


स्टोन क्रेशर इकाइयों पर कार्रवाई: जिलाधिकारी ने दी जानकारी

📍 बिजनौर, 30 जुलाई 2025

जिलाधिकारी बिजनौर श्रीमती जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में प्राप्त शिकायतों के आधार पर तहसील नजीबाबाद एवं नगीना क्षेत्र में संचालित कुछ स्टोन क्रेशर इकाइयों की संयुक्त जांच कराई गई।

जिन स्टोन क्रेशर इकाइयों की जांच की गई, उनमें शामिल हैं:

मैसर्स ताज स्टोन क्रेशर

मैसर्स सागर स्टोन क्रेशर

मैसर्स सुपर स्टोन क्रेशर

मैसर्स स्टार स्टोन क्रेशर

जांच के दौरान संबंधित क्रेशर स्वामियों/प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके परिसर में भंडारित उपखनिजों की पैमाइश की गई। जिलाधिकारी के अनुसार, मौके पर प्रस्तुत ई-अभिवहन प्रपत्रों और वास्तविक भंडारित मात्रा में अंतर पाया गया है।

इस अनियमितता को संज्ञान में लेते हुए, संबंधित स्टोन क्रेशर इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

👉 प्रशासन द्वारा खनन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की सतत निगरानी जारी रहेगी।


📢 AIRA NEWS NETWORK
✍️ संवाददाता – आईरा न्यूज़, बिजनौर

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button