ब्रेकिंग न्यूज़शेरकोट-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

शेरकोट मे दीवार कूदकर घर मे घुसा गुलदार घर के लोगो ने गुलदार को कमरे मे किया बंद।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

शेरकोट मे दीवार कूदकर घर मे घुसा गुलदार घर के लोगो ने गुलदार को कमरे मे किया बंद।


रिपोर्ट-अमीन अहमद
बिजनौर– शेरकोट मे बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खुंखार गुलदार घर की दीवार कूद कर कमरे घुसकर बैठ गया जिसके चलते घर मे अफरा – तफरी मच गई उधर गुलदार को देखने के लिए शेरकोट के हजारों लोग मोहल्ला हकीमान पहुंच गए
वही कई घंटो की कड़ी मशक्क्त के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को रात 2 बजे रेस्क्यू किया और अपने साथ ले गए
दरअसल शेरकोट के मोहल्ला हकीमान निवासी हाजी छुन्नू के घर मे बीती रात लगभग 11:30 बजे एक गुलदार मकान की दीवार कूदकर कमरे मे घुसकर बैठ गया उधर जैसे ही घर मे बैठे लोगो की नजर अचानक गुलदार पर पड़ी तो घर मे भगदड़ मच गई जिसके बाद घर के समझदार लोगो ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए गुलदार को कमरे मे ही बंद कर दिया और गुलदार के घर मे घुसने की खबर पुलिस को दे दी मोके पर पहुंची स्थनीय पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद डीएफो बिजनौर अरुण कुमार वन विभाग की टीम के साथ रात 12 बजे घटना स्थल पर पहुचे और 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुलदार को पिंजरे मे कैद कर अपने साथ ले गए वही गुलदार के घर मे घुसने की खबर जिले मे आग की तरह फेल गई बता दे की गुलदार ने इन दिनों बिजनौर मे आतंक मचा रखा है जिसके चलते कही ना कही आम जानता मे गुलदार का खौफ है। गुलदार ने बिजनौर मे अब तक 13 लोगो को मौत की नींद सुला दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button