बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

विश्व दलित परिषद एवं भाकियू सामाजिक ने जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच एवं न्याय की माँग !!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विश्व दलित परिषद एवं भाकियू सामाजिक ने जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग…

बिजनोर – आज दिनांक 3 फरवरी 2025 को विश्व दलित परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्रपाल सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन (सामाजिक) के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी महोदया से भेंट कर धामपुर पुलिस द्वारा रचित कथित फर्जी मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की।


दिनांक 17 जनवरी 2025 को धामपुर पुलिस ने षड्यंत्र रचते हुए विकेश कुमार को उसके घर से जबरन उठा लिया। अगले ही दिन, 18 जनवरी की रात, पुलिस ने राजा के ताजपुर की पोषक नहर की पटरी पर एक मनगढ़ंत मुठभेड़ का नाटक रचा। इस फर्जी मुठभेड़ में विजेंद्र कश्यप के पैर में गोली मारी गई और विकेश कुमार को गंभीर रूप से पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में चार निर्दोष व्यक्तियों—विजेंद्र कश्यप, विकेश कुमार, रोशन एवं अरुण कुमार—के विरुद्ध झूठी प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दो व्यक्तियों को फरार घोषित कर दिया, जबकि दो को जेल भेज दिया गया।
दिनांक 29 जनवरी 2025 को भाकियू सामाजिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार (भोले) एवं विश्व दलित परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्रपाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम अमीनाबाद का दौरा किया। वहां स्थानीय ग्रामीणों एवं पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस विकेश कुमार एवं उसकी बुलेट बाइक को जबरन उठा ले गई थी। जब परिजन उसे खोजने के लिए थाने पहुंचे तो उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि इन व्यक्तियों का मुठभेड़ की घटना से कोई संबंध नहीं है और पुलिस ने केवल अपनी पीठ थपथपाने के लिए यह षड्यंत्र रचा है।

प्रतिनिधिमंडल की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि इस फर्जी मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए, संलिप्त पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रेस की जाए एवं दोषियों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर
विश्व दलित परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्रपाल सिंह, भाकियू (सामाजिक) के बिजनौर जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूदेव सिंह, जिला सचिव लोकेंद्र सिंह, सुशील कुमार, श्याम सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button