ब्रेकिंग न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

विजिलेंस की टीम ने पटवारी सत्येंद्र कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा !!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनोर – सतेन्द्र कुमार लेखपाल हल्का गुर्जरपुर जसपाल कार्यालय तहसील सदर जनपद बिजनौर को रिश्वत लेते हुये सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम द्वारा दिनांक 01.12.2023 को रंगे हाथों गिरफतार किया गया।

अवगत कराना है कि श्री सतेन्द्र कुमार लेखपाल हल्का गुर्जरपुर जसपाल कार्यालय तहसील सदर जनपद बिजनौर द्वारा शिकायतकर्ता के नाम बैनामा ग्राम बैबलपुर परगना व तहसील बिजनौर के गाटा संख्या 26 कुल क्षेत्रफल 1.3380 का दाखिल खारिज कराने हेतु रु. 10,000/- रूपये की मांग रिश्वत की मांग की गयी थी। जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा रू. 1000/- रूपयें पूर्व में श्री सतेन्द्र कुमार लेखपाल को दिये जा चुके थे, शेष रू. 9000/- की मांग लगातार श्री सतेन्द्र कुमार लेखपाल द्वारा की जा रही थी। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय लखनऊ के हेल्पलाईन नम्बर 9454401866 पर की गयी। जिस पर प्रकरण उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर को भेजा गया था।

शिकायतकर्ता द्वारा इस सम्बंध में लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर बरेली से की गयी। आरोपी की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर बरेली की टीम द्वारा श्री सतेन्द्र कुमार लेखपाल हल्का गुर्जरपुर जसपाल कार्यालय तहसील सदर जनपद बिजनौर को शिकायतकर्ता से रू०- 9,000/- (नौ हजार रूपये) नगद उत्कोच लेते हुये दिनांक 01-12-2023 को कार्यालय तहसील जनपद बिजनौर के समाने अपने प्राइवेट रूम से रंगे हाथ गिरफतार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करायी जाती है, यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नम्बर 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button