स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
दूध के वाहन से कुचलकर हुई मासूम की दर्दनाक मौत !!

दूध के वाहन से कुचलकर हुई मासूम की दर्दनाक मौत
स्योहारा।आज सुबह क्षेत्र के ग्राम रहटोली में उस समय सनसनी फेल गई जब दूध के वाहन से कुचलकर एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई,
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम रहतोली निवासी नन्हे की ढाई वर्षीय पुत्री कीर्तिका घर के बाहर खड़ी थी तभी यहां से गुजरने वाली दूध की डेयरी की गाड़ी ने उसको कुचल दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई,जिसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने स्थिति को काबू करते हुए परिजनों को समझाया,समाचार लिखे जाने तक मामले में समझोते का प्रयास चल रहा था।


















