झारखण्ड

लोकहित अधिकार पार्टी ग्राम समिति का किया गया गठन -हरिनाथ साहू

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

कांके रांची लोकसभा अंतर्गत हटिया विधानसभा के हुरहुरी पंचायत एवं कांके विधानसभा पूर्वी केदल पंचायत के प्रताप नगर में लोकहित अधिकार पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू, रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना देवी, सुशीला देवी, सुमन महतो, हटिया विधानसभा संयोजक जुल्फान अंसारी, तजमुल अंसारी शंकर प्रजापति,मनूअर खान, मोहम्मद अजहर आलम कांके प्रखंड अध्यक्ष देव पूजन ठाकुर उपस्थित हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से मुनमुन बनर्जी को कांके पूर्वी केदल पंचायत न्यू फुरहुरा टोला प्रताप नगर ग्राम समिति का अध्यक्ष एवं विजय रोय को सचिव सहित ग्यारह लोगों को ग्राम समिति का पदाधिकारी चुना गया।
हटिया विधानसभा के रातू प्रखंड अंतर्गत हुरहुरी ग्राम समिति का अध्यक्ष रोजिद अंसारी, उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, मुख्य संयोजक मनुवर खान, सलाहकार शंकर प्रजापति सहित 11 सदस्यीय पदाधिकारीयों का चयन किया गया।
मौके पर उपस्थित लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयों को संगठन में जुड़कर महत्वपूर्ण दायित्व लेने के लिए बधाई दिए। साथ ही आने वाला 2024 का लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पार्टी के नीति सिद्धांतों के साथ आवश्यक रणनीति बनाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया गया।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button