मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने गांव चुल्हावली में देखा

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने गांव चुल्हावली में देखा
टूंडला
आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को गांव चुल्हावली में देखा गया इस कार्यक्रम को देखने के लिए विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर सहित अनेको भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए देश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सदभावना के बारे में बताया और कहा कि योग दिवस पर हम सभी ने अपने परिवार सहित जो योग किया है उसे हमें निरंतर प्रतिदिन करना चाहिए और निरोग रहना चाहिए खंड संघ चालक कैलाश पालीवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लगभग दस करोड़ लोगों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज से निशुल्क उपचार मिला और जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयां लोगों को मिल रही है. हमारे देश की माताओं बहनों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लगभग नौ करोड़ एल पी जी कनेक्शन देने का कार्य हमारी सरकार ने किया l प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र सोलंकी ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान भाइयों के हितो को ध्यान में रखते हुए सशक्त किसान समृद्ध भारत के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत बारह करोड़ से अधिक किसानों को सालाना छः करोड़ की आर्थिक मदद और फ़सल बीमा योजना के तहत लगभग सैतीस करोड़ किसानों का पंजीकरण हुआ और कृषि सिचाई योजना से लगभग सत्तावन लाख किसान भाई लाभान्वित हुए l विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने बताया कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है भारत की सुरक्षा बहुत मजबूत हुई धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में कमी आई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया इस दौरान विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि समूचे विधानसभा के हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत सभी लोगों ने सुना
इस दौरान पूर्व विधायक शिवसिंह चक, दीपक राजौरिया खण्ड संघ चालक कैलाश पालीवाल , दिलीप पचौरी, प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सोलंकी, अविनाश पचौरी व गांव के अन्य गढ़मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


















