काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मुर्गी के चक्कर में पड़ोसियों में विवाद , उतारी पगड़ी ,खींची दाढ़ी,फूटा सर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,गढ़ीनेगी, काशीपुर निवासी अमनदीप सिंह पुत्र अतर सिंह ने कुंडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला सरोज की एक मुर्गी उनके घर के पास घूम रही थी, जब उन्होंने उसे अपने घर से दूर हटाने की कोशिश की तो सरोज और उनके परिवार के सदस्यों आकाश, विकास, अंजलि ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए आक्रामक रूख अपना लिया।
अमनदीप सिंह ने बताया कि एक पुजारी और सन्यासी होने के नाते, इस तरह के अनपेक्षित हमले से वह भयभीत और चिंतित हैं। उक्त लोगों ने उनके वीर जी और उनकी पगड़ी व दाढ़ी के बालों को भी बुरी तरह से खींचा है और हाथ डाला है। जिससे हमें काफी गम्भीर चोटें आयी हैं और वीर जी के सिर पर काफी गहरा घाव हुआ है। उक्त लोगों ने धारदार हथियार से वीर जी के सिर पर वार किया है। उन्होंने सरोज, आकाश, विकास और अंजलि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानून कार्यवाही करने की मांग की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 332(सी), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जगत सिंह शाही के सुपुर्द की है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button