उत्तराखंड

मुर्गी के अंडे के अंदर से निकली छिपकली,अंडे का लिया गया सैंपल,होगी जांच

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लक्सर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,उत्तराखंड के लक्सर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां हरिद्वार जिले के लक्सर में मुर्गी के अंडे के अंदर से छिपकली निकली है. अंडे के अंदर से छिपकली निकलने का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो का खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लिया. इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग टीम लक्सर पहुंची और अंडे के सैंपल लिए.।
मुर्गी के अंडे से छिपकली निकलने का मामले पर जब जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा नंद जोशी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि लक्सर के गनौली गांव निवासी अर्शदीप ने तीन दिन पहले लक्सर में रेल ओवर ब्रिज के नीचे से अंडे खरीदे थे. घर लाकर उन्होंने उन अंडों को उबाला तो उसमें एक अंडे के बीच से छिपकली निकली. अर्शदीप ने मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से की.
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा नंद जोशी के मुताबिक उन्होंने अड़े का सैंपल ले लिया है. साथ ही इलाके में अंडों की दुकानों पर छापेमारी भी की गई है. वहीं जिस दुकानदार से ये अंडे बेचे थे, उससे भी पूछताछ की गई है. उसने बताया कि वो अंडे बाहर से खरीदकर लाता है. इसीलिए मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button