मथुरा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शिक्षण संस्थान भी आगे कदम बढ़ा रहे-प्राचारया प्रीति जोहरी

रिपोर्टर अमन मिश्रा
मथुरा
टाइटल आरसीए गर्ल पीजी कॉलेज में नए सत्र 2024 में बीसीए .बीएससी कंप्यूटर साइंस b.a. (इतिहास) अतिरिक्त विषयो को जोड़ा गया
वर्तमान सत्र में प्रवेश परीक्षा हुई ऑनलाइन
प्रेस वार्ता के दौरान आरती गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचारया प्रीति जोहरी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि
मथुरा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शिक्षण संस्थान भी आगे कदम बढ़ा रहे हैं। आर सी ए बालिका महाविद्यालय मथुरा ने कुछ ऐसे ही प्रयास किए हैं। यहां अध्ययनरत छात्राओं को अब बीसीए,बीएससी,बीए,कंप्यूटर कोर्स संचालित करने की अनुमति डा.भीमराव आंबेडकर विवि,आगरा से मिल चुकी है। यही नहीं,बीसीए,बीएससी,बीए,कंप्यूटर कर रहीं छात्राओं को अतिरिक्त विषयो की पढ़ाई करने का विकल्प भी विश्वविद्यालय ने दिया है। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है बीसीए,बीएससी,बीए,कंप्यूटर में 60-60सीटें है और उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस के तहत नई शिक्षा नीति के अनुरूप नए व्यावसायिक कोर्स संचालित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी की फीस प्रति सेमेस्टर 10500 रुपये बीसीए ,की फीस प्रति सेमेस्टर 16000 रुपये ,बीए में इतिहास अतिरिक्त की फीस प्रति सेमेस्टर 1000 रुपये रखी गई है। वैकल्पिक विषय के तौर पर । दिव्यांग छात्राओं के लिए पांच फ़ीसदी का कोटा है। अगले हफ्ते से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।


















