बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बच्चों ने किया प्रोग्राम आंखें हुई नम

धामपुर तहसील के ग्राम मोहड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का एक प्रोग्राम रखा गया।
सारे जहां से प्यारी, है भारत की बेटी।
बेटियां क्यूं पराई है।
बच्चों ने किया प्रोग्राम सबकी आंखें हुई नम।
राजकीय विवेकानंद माध्यमिक इंटर कॉलेज कुंडीपुरा बिजनौर के बच्चों ने आज ग्राम मोहड़ा में एक प्रोग्राम किया जिस प्रोग्राम में बच्चों ने तरह-तरह के प्रोग्राम किए और बच्चों ने बताया कि बेटियां देश की शान है बेटियों की पढ़ाई करानी चाहिए बेटियों को आगे बढ़ने का मां बाप को एक मौका देना चाहिए और बताया कि हम लड़कियां भी जीवन में कुछ करना चाहते हैं आगे बढ़ना चाहते है। लेकिन आजकल के मां-बाप बेटियों को पैदा होने से पहले ही मार देते हैं। बच्चों ने सभी मां बाप से गुजारिश की अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसको कोई बांट नहीं सकता चुरा नहीं सकता खरीद नहीं सकता यह इंसान की एक अपनी पहचान होती है और इसी पहचान से सभी अपनी तकदीर बनाते हैं और देश भर में अपना नाम रोशन करते हैं इसीलिए बेटों और बेटियों को मां बाप को बराबर का हक और बराबर की शिक्षा भी दिलानी चाहिए बेटियां भी किसी काम में कम नहीं होती एक बेटी ही होती है जो पूरा परिवार बड़ी शांति पूर्ण चलाती है और अपने मां बाप भाई बहन का बहुत अच्छे से ख्याल रखती है।
प्रोग्राम में कई गांवों के लोग मौजूद रहे ग्राम प्रधान ऋषि पाल सिंह धामपुर शुगर मिल के कारखाना प्रबंधक विजय गुप्ता जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन, लाल बहादुर सिंह, पत्रकार वसीम अहमद, जाहिद हुसैन, महक हुसैन,जाकिर हुसैन,साकिर कस्सार, सलीम अहमद, नजाकत हुसैन, मोबीन अहमद,टीटल सिंह,सोनू शर्मा,तेजपाल सिंह ,होरी सिंह पूर्व प्रधान, धर्मपाल सिंह पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।


















